अंत में अति महत्वपूर्ण बहुआयामी राजनीति पार्टी के द्वारा समस्त उच्च पदाधिकारियों को निशुल्क पार्टी संविधान वितरित कर रही है पार्टी का संविधान 45 पृष्ठों में लिखा गया है
पार्टी संविधान के प्रत्येक पृष्ठ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव के स्टांप मोहर के साथ में आधिकारिक हस्ताक्षर भी प्रेषित किए गए हैं यह भारत का इकलौता राजनीतिक दल का पहला संविधान है जिसमें दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी का एक साथ प्रयोग किया गया है जिसमें पार्टी से जुड़े हुए समस्त मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है पार्टी संविधान के मुख्य पृष्ठ पर हल्के काले रंग के ऊपर सफेद रंग से लेख के साथ पृष्ठ का प्रयोग किया गया है जिस पर पार्टी का नाम हिंदी व अंग्रेजी में लिखा गया है तथा पृष्ठ के बीचो बीच में पार्टी का चुनाव चिन्ह लगाया गया है वहीं नीचे साइड में पार्टी का कोटेशन लिखा गया है तथा बड़े-बड़े शब्दों में हिंदी व अंग्रेजी में संविधान व कन्सीट्यूशन शब्द का भी प्रयोग किया गया है तत्पश्चात आगे के पृष्ठों में संविधान के अंदर टोटल 78 एक्ट आर्टिकल्स लिखे गए है जिसमें विधिवत संविधान की जानकारी दी गई है सर्वप्रथम पार्टी के संविधान का प्रारूप कॉपी राइट अधिकार सुरक्षित है की जानकारी उपलब्ध की गई है उसके बाद पार्टी में जुड़ रहे साथियों को बहुआयामवाद की शपथ लेनी होती है बहुआयामवाद का अर्थ समझाते हुए शपथ पत्र का प्रारूप प्रदर्शित किया गया है जिसमें पार्टी से जुड़े हुए पदाधिकारियों को 10 प्रकार की शपथ लेनी होती हैं जिसका विवरण दिया गया है उसके पश्चात पार्टी से संबंधित संविधान में निम्न जानकारियां उपलब्ध है जैसे पार्टी का नाम, पार्टी का चिन्ह, पार्टी पार्टी का झंडा, पार्टी की नीति, पार्टी के सिद्धांत, पार्टी के उद्देश्य आदि आदि तथा विधिवत रूप से पार्टी संगठन स्ट्रक्चर रूपरेखा पार्टी प्रबंधक जो कि लगभग 25 प्रकार के पदाधिकारी कार्यकारिणी में उपस्थित होते हैं की संपूर्ण जानकारी व उनके कार्य, दायित्वों व अधिकार तथा कार्य करने के तरीके का विवरण दिया गया है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर्तव्य दायित्व अधिकार वा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महासचिव कोषाध्यक्ष की जानकारी उपलब्ध कराई गई है साथ ही साथ कार्यकारिणी प्रदेश में किस स्तर पर किस तरीके से कार्य करेगी जिसमें स्टेट, मंडल लोकसभा, विधानसभा, जिले, तहसील, ब्लॉक को भली-भांति वर्णित किया गया है तत्पश्चात पार्टी में बनाए गए प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी विवरण दिया गया है पार्टी में अभी तक 25 प्रकार के प्रकोष्ठ का निर्माण किया गया है जिसकी जानकारी संविधान के अंदर दी गई है तथा आवश्यकतानुसार पार्टी के अंदर संपूर्ण भारत में विभिन्न प्रकार के सरकारी गैर सरकारी विभागों के आधार पर 100 समितियों का निर्माण किया गया है प्रत्येक समिति पर कार्यकारिणी उपलब्ध रहेगी तत्पश्चात सदस्य के कर्तव्य, दायित्व व अधिकार का विवरण दिया गया है सदस्यों को एक घोषणा पत्र लिखकर देना होता है जिसका प्रारूप संविधान में दिया गया है साथ ही साथ पार्टी में जुड़े रहने वाले साथियों को जो सदस्यता के तौर पर शुल्क देनी है उसका भी विवरण उपलब्ध है पार्टी के द्वारा किस तरीके से किस शर्तों के अनुसार पदाधिकारी का टर्मिनेशन या निष्कासन किया जाता है उसकी पूरी कार्यप्रणाली का विवरण दिया गया है तथा पार्टी की ओर से बनाए जा रहे पदाधिकारी का स्तर लेवल का भी आकलन किया गया है पार्टी के अंदर उच्च पदाधिकारियों के सिलेक्शन व चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया को विधिवत समझाया गया है संविधान के अनुसार चुनाव मशीनरी किस प्रकार कार्य करती है पर विशेष लेख अंकित किया गया है साथ ही साथ चुनाव विवाद के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है पार्टी के अंदर अनुशासन पर अहम भूमिका निभाई गई है उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान के बारे में भी जानकारी अंकित की गई है पार्टी के अंदर विपक्ष की भूमिका निभाने वाली महिला टीम बी की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है व महिला शक्तियों तथा अधिकार के बारे में भी विवरण दिया गया है तत्पश्चात पार्टी किस प्रकार से ग्रोथ करेगी पार्टी फंड के बारे में भी पार्टी कोषाध्यक्ष के दायित्व अधिकार का विवरण दिया गया है तथा पार्टी अपने फंड का निर्गमन किस प्रतिशत के अनुसार ओर कहां कहां करेगी का भी विवरण दिया गया है यदि कोई भी पदाधिकारी पार्टी में इस्तीफा प्रेषित करना चाहे तो उसकी जानकारी भी वर्णित की गई है पार्टी में रिक्त पदों की भर्ती व पार्टी की ओर से देय नोटिस तथा पार्टी के संविधान में किए जा रहे संशोधन व पार्टी के बायलॉज व पार्टी के प्रतिनिधि के बारे में विधिवत जानकारी पार्टी के संविधान में देखने को मिलती है अंत में पार्टी की ओर से देय दस्तावेजों का प्रारूप अंकित किया गया है जिसमें हिंदी व अंग्रेजी में सदस्यता पत्र, नियुक्ति पत्र, अधिकार पत्र, प्रेस विज्ञप्ति अंत में संविधान के आखरी पेज को लिखा गया है जिसमें प्रथम पेज के अनुसार ही अंकित किया गया है बस अंत में पार्टी के अधिकारिक कार्यालय का पता अंकित किया गया है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed