धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो):यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के मन में यही सवाल है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से आधिकारिक तौर पर UP Board Result 2022 Date को लेकर कोई भी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, परिषद के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8 मई 2022 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाने के बाद शासन से अनुमति मिल गई है और इस समय यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 बनाए जा रहे हैं।

UPMSP छात्रों के ईमेल पर भेजेगा परिणाम

दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को इस बार आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in और यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर जारी किए जाने के साथ-साथ ईमेल (UP Board Result 2022 on Email) से भी उपलब्ध कराए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारियों के अनुसार हाई स्कूल के 25.25 लाख स्टूडेंट्स को उनका यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और इंटर के 22.50 लाख स्टूडेंट्स को उनका यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 घर बैठे ही उनके रजिस्टर्ड ईमेल आइडी पर मिल जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस नई प्रक्रिया से स्टूडेंट्स को साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने होंगे और परिणाम देखने के लिए अत्यधिक यूजर्स के एकसाथ विजिट करने से वेबसाइट हैंग होने की समस्या भी नहीं रहेगी।

बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक किया गया था। इसके बाद, मूल्यांकन कार्य 8 मई तक पूरा कर लिया गया। हालांकि, एक लाख से अधिक छात्रों के छूटे प्रैक्टिकल का आयोजन 17 मई से 20 मई 2022 तक पूरे किए जाने के निर्देश बोर्ड द्वारा जारी किए गए थे।

2 thoughts on “यू पी बोर्ड रिजल्ट 2022: इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे,छात्रों के ईमेल पर आएगा परिणाम..”

Leave a Reply to Mohammad Arif Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *