आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनपद में जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड सहसवान में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में, विकासखंड जगत व इस्लामनगर में बीडीओ, एडीओ पंचायत सहायक ग्राम प्रधान आदि की उपस्थिति में तथा सदर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा झण्डा वितरण कर तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके अलावा जनपद के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

शहर परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई तथा कार्यालय से डीएम चौराहे तक हर घर तिरंगा की एक रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी और गैर सरकारी इमारतों, भवनों, औद्योगिक इकाईयों पर 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। किसी भी देशवासी के लिए राष्ट्र ध्वज के सम्मान से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने जनपद वासियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया है। हर घर फहरेगा तिरंगा जैसे देश भक्ति नारों और देश भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और चारों तरफ देशभक्ति की लहर लोगों में जागृत हो गई। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनपद वासियों को राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने एवं उनमें जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली गई। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराना है और पूरे सम्मान के देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *