एमडी ब्यूरो/लखनऊ:उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के बारे में शिक्षकों को जानकारियां होनी चाहिए।अधिकारी अक्सर निरीक्षण के समय अध्यापकों से निपुण भारत योजना से सम्बंधित प्रश्न पूछते नजर आते हैं।यहाँ हम आपके लिए ऐसे ही 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं-

निपुण भारत योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उनके जवाब

प्रश्न 1. भारत निपुण योजना को कब लागू किया गया है?

Ans- 5 जुलाई 2021

प्रश्न 2. भारत निपुण योजना को किसने लागू किया?

Ans – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’।

प्रश्न 3. भारत निपुण योजना का लक्ष्य क्या है?

Ans: ग्रेड तीन के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्यागणना का लक्ष्य।

प्रश्न 4. भारत निपुण योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans. आधारभूत साक्षरता एवं संख्यामक्त के ज्ञान को छात्रों के अंतर्गत विकसित करना है।

प्रश्न 5. भारत निपुण योजना किस क्षेत्र के लिए लागू की गईं हैं?

Ans. शिक्षा क्षेत्र के लिए।

प्रश्न 6. भारत निपुण योजना का का लक्ष्य कब से कब तक रखा गया है?
Ans. 2026-2027 तक।

प्रश्न 7. भारत निपुण योजना का संचालन किस विभाग के द्वारा किया गया है?

Ans.निपुण भारत शिक्षा और साक्षरता विभाग।

प्रश्न 8. निपुण (NIPUN) का पूरा नाम क्या है?
Ans. National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy

प्रश्न 9. निपुण योजना का कार्यान्वयन कितने स्तर पर किया जाएगा?

Ans. पाँच स्तर पर।

प्रश्न 10. निपुण योजना के स्तर कौन-कौनसे है?

Ans. राष्ट्रीय-राज्य-ज़िला-ब्लॉक-स्कूल।

प्रश्न 11. भारत निपुण योजना की निगरानी किस एजेंसी के द्वारा रखी जाएगी?

Ans. नोडल एजेंसी।

प्रश्न 12. स्कूल मॉडल कितने महीने का रखा गया है?
Ans. तीन महीने।

प्रश्न 13. स्कूल मॉडल के द्वारा किन्हें मदद मिलेगी?

Ans. बच्चों को प्री स्कूल शिक्षा में मदद।

प्रश्न 14. बच्चों का आकलन किस प्रकार किया जाएगा?

Ans. विभिन्न प्रकार की तकनीकों का उपयोग करके।

प्रश्न 15. भारत निपुण योजना को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

Ans. 17 भागों।

प्रश्न 17. भारत निपुण योजना का क्या लाभ होगा?

Ans. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार।

प्रश्न 18. भारत निपुण योजना की मुख्य विशेषता क्या है?

Ans. 3 से 9 वर्ष के बच्चों की सीखने की ज़रूरत को पूरा करना।

प्रश्न 19. भारत निपुण योजना को दिशा-निर्देश करने के लिए किनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी?
Ans. भागीदार और विशेषज्ञों के साथ परामर्श।

प्रश्न 20. भारत निपुण योजना को लागू करने में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी?
Ans. शिक्षकों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *