✍️@संपादकीय

बहुआयामी समाचार के सभी पाठकों एवं देशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।मित्रों हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व है। मकर सक्रांति का त्योहार धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक नजरिए से खास होता है। हिंदू धर्म में जहां पर सभी त्योहारों की गणना चंद्रमा की गणना पर तिथियों के अनुसार मनाया जाता है, वहीं मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना के आधार पर मनाया जाता है। सौर कैलंडर के अनुसार हर वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाई जाती है। इस पावन त्यौहार को कई लोग खिचड़ी के नाम से जानते हैं तो कई लोग पोंगल के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना भी काफी शुभ माना जाता है।

Happy makar sakranti

सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं!

गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,
और भगवान सूर्य का आशीर्वाद,
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुंदर कर्म, शुभ पर्व हर पल सुख,
और हर दिन शान्ति
आप सब के लिए लाए अबकी मकर संक्रांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *