बदायूं/उत्तर प्रदेश : आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सांस्कृतिक परिषद एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के तीसरे दिन क्विज, कुकिंग,पोस्टर,एकल अभिनय एवं प्रेरक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिन राघव के निर्देशन में संपन्न हुई क्विज कंपटीशन में प्रथम स्थान अर्जुन सिंह ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर अंकित रहे तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से स्नेहा पांडेय एवं गौरव कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका में डा सतीश सिंह यादव, डॉ संजीव राठौर एवं डॉ गौरव कुमार सिंह रहे। डॉ संजीव राठौर के निर्देशन में एकल अभिनय प्रतियोगिता हुई,जिसमें प्रथम स्थान योगेंद्र सागर ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान भूमि मिश्रा को मिला तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से शिवांगी कश्यप दीक्षा सक्सेना एवं आरती रही।

निर्णायक की भूमिका डॉ नीरज कुमार, डॉ प्रेमचन्द एवं डॉ सरिता यादव ने निभाई। अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पाककला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वार, जौ,कोदो रागी, बाजरा, मक्का आदि मोटे अनाज से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से शिवांगी कश्यप, भूमि मिश्रा एवम कीर्ति कुमारी रही। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से अंजू, मानसी वर्मा एवं भूमिका सक्सेना को मिला।तीसरा स्थान संयुक्त रुप से कीर्ति सक्सेना, प्रीति राठोर एवं प्रमोद कुमार साहू को प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका डॉ गौरव कुमार,डॉ सचिन राघव एवं डॉ सरिता यादव ने निभाई।

नारी सशक्तिकरण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमे पहला स्थान सुरभि शर्मा एवम वन्दना को मिला। दूसरे स्थान पर सलोनी एवम सोनल राठौर रही। तीसरा स्थान प्रिया यादव एवम शिखा प्रजापति को प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में डॉ सारिका शर्मा, डॉ नीरज कुमार एवम एवं डॉ सचिन रहे। डॉ सरिता के निर्देशन में प्रेरक परिधान प्रतियोगिता हुई जिसमे प्रथम स्थान सोनम ठाकुर को मिला। दूसरे स्थान पर शिवांगी कश्यप रही। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से दीक्षा सक्सेना, अंजू , एवम प्रिया को प्राप्त हुआ।निर्णायक के रूप में डॉ संजीव राठौर,डॉ नीरज कुमार एवम डॉ प्रेमचंद चौधरी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया तथा संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। सहसंयोजक डॉ बबीता यादव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ पवन शर्मा, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा, दिव्यांशी चौहान, अनुज प्रताप सिंह, इसराक अहमद खान, आर्यन गुप्ता,राजा शर्मा, तान्या देओल, सेजल मिश्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *