*बहुयामी समाचार से जीत नाग*सूरतगंज बाराबंकी*क्षेत्र पंचायत,ग्राम पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों को जिस तरह से चुना जाता है ठीक उसी प्रकार सभी प्रक्रियाओं को पूरी कर ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने जाते हैं। परंतु पंचायती राज लागू होने के बाद से अब तक ग्राम पंचायत सदस्यों को सिर्फ और सिर्फ छला गया है। उसका एकमात्र कारण हम सभी का जागरूक न होना है। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की जो पटकथा लिखी जाती है उसका भी यही मुख्य कारण है। परंतु अब ग्राम पंचायत सदस्य जाग चुके हैं और हर हाल में अपने अधिकार लेकर रहेंगे ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आप लोग तैयार रहिए। उक्त उद्गार ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष/अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ रवि सिंह पटेल ने गुरुवार को सीतापुर जनपद के पहला ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने सदस्यों के जागरूक होने से प्रधान सहित क्षेत्र के संबंधित अधिकारी भी डर रहे क्योंकि हर ग्राम पंचायत में दर्जनों ग्राम पंचायत सदस्य हैं यदि वो जागरूक हुए तो कहीं न कहीं संबंधित प्रतिनिधियों अधिकारियों के भ्रष्टाचार की कलई खुल जायेगी। परंतु हमारा संगठन सदस्यों के अधिकार न मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा इस बात को सभी अधिकारी और प्रतिनिधि कान खोल कर सुन लें। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सरल ने कहा संघे शक्ति कलियुगे की तर्ज पर महासभा काम कर रही है जो आने वाले सदस्यों के लिए वरदान साबित होगा। महिला मोर्चा प्रदेश सचिव डॉ अनीता रस्तोगी ने कहा किसी भी ग्राम पंचायत सदस्य महिला को डरने की जरूरत नहीं है अपने अधिकारों के लिए निडर होकर काम करें और अगर कहीं आवश्यकता पड़े तो संगठन कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं के साथ खड़ा है। रायबरेली जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पटेल ने कहा रायबरेली में कुछ सदस्यों को भत्ता मिलने की शुरुआत हुई है। दुर्घटना बीमा की राशि के लिए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष हाईकोर्ट में संघर्ष कर रहे हैं हमे आशा है कि माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खण्ड पीठ द्वारा सदस्यों के हित में बहुत जल्द निर्णय आएगा। अयोध्या मंडल प्रभारी छविराज सिंह,जिला संरक्षक बहराईच शिव कांत शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी रायबरेली चंद्र प्रकाश देवा,जिला उपाध्याक्ष उमेश चौहान,वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अनुराग,मीडिया प्रभारी सत्यवान पाल,दुर्गेश अवस्थी,बछरावां सचिव विनय अवस्थी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि दीपक सरल के साथ-साथ सभी अतिथियों का जिला प्रभारी लवकुश वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पहला सुशील दीक्षित,तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा महमूदाबाद राधिका वर्मा, तहसील सचिव राम मनोरथ गुप्ता तहसील अध्यक्ष रामपुर मथुरा राजकुमार मौर्य ब्लॉक प्रभारी रामपुर मथुरा लवकुश यादव,मीरा देवी आदि लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान काशी प्रसाद,राजित राम,रामचंद्र मौर्य,दिनेश कुमार,सुरेश गौतम, विनोद कुमार रावत,महाजनी वर्मा प्रेमा देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ जीत नाग बाराबंकी 🖋️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *