रिपोर्ट:राहुल राव(मध्यप्रदेश)

भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल ने नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर के धरना स्थल पर पहुँचकर खिलाडि़यों को अपना समर्थन दिया।
चण्डीगढ़ / नई दिल्ली 8 मई: भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता) के राष्ट्रीय महासचिव, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिहं दहिया लाखनमाजरा, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनोहर लाल साकला भाट, गौ सेवक एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल ने नई दिल्ली स्थित जन्तर-मन्तर के धरना स्थल पर पहुँच कर खिलाडि़यों को अपना समर्थन दिया। अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि देश की इन बेटियों को न्याय दिलवाने के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़ेगी तो मंच के पदाद्यिकारी, कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने कहा कि यह वही खिलाड़ी है जिन्होंने ओलम्पिक व हर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे के मान-सम्मान को बढ़ाया था। मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि हमें सिर्फ हमारे खिलाडि़यों के लिए सिर्फ न्याय चाहिए ना उससे कुछ ज्यादा चाहिए और न ही कुछ कम चाहिए। भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि अगर खेलों में ऐसे ही अपराधियों को शरण दी जाती रही तो फिर कल कौन सा पिता अपनी बेटी को खेल के मैदान में भेजने की हिम्मत करेगा। मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि अब 13 दिन हो चुके खिलाडि़यों को अब तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाट समाज सेवा समिति हरियाणा, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति, भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच का पूर्ण समर्थन इन खिलाडि़यों के साथ रहा है और भी रहेगा।


हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल ने कहा कि खिलाडि़यों का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य बनता है। लेकिन शर्म की बात है कि आज खिलाडि़यों को भी धरने पर बैठना पड़ रहा है। जो खिलाड़ी देश का गौरव है उनको भी न्याय के लिए धरने का रास्ता चुनना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कुश्ती खिलाडि़यों की मांगों को जायज बताया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि आपकी निष्पक्ष कार्यशैली, आपकी जन कल्याणकारी नीतियों पर हमें गर्व है लेकिन देश व प्रदेश अपनी संस्कृति और खिलाडि़यों के लिए विश्व भर में प्रसिद्व है जहाँ बेटों के साथ बेटियां भी भारत देश की मान, प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है वैसे अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने लिखे पत्र में दिल्ली में धरने पर बैठे अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाडि़यों जैसे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगाट व अन्य कुश्ती खिलाडि़यों की आवाज व उनकी मांगों पर ध्यान देने की पुरजोर अपील की। इस पत्र के माध्यम से इस विषय पर गंभीरता पूर्वक चिंतन करते हुए खिलाडि़यों की हर बात पर ध्यान देने तथा निष्पक्ष जांच करवाने तथा उनको न्याय दिलवाने की अपील की है। मनोहर लाल चांदीवाल ने कहा कि बिना देरी के खिलाडि़यों की शिकायतों व मांगों के अनुरूप कदम उठाकर खिलाडि़यों के विश्वास को फिर से कायम किया जाना चाहिए।

जारीकर्ता
मनोहर लाल चांदीवाल
मो. 9671288737

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image