रिपोर्ट:तबरेज नियाज़ी

जौनपुर, आज जिला कार्यालय पर पत्रकार एकता संघ संस्थापक जुनैद सानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह के निर्देश पर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की संतुष्टि पर दैनिक राष्ट्रीसाक्षी के जिला संवाददाता प्रकाश चन्द्र शर्मा को वाराणसी मंडल संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विशाल सेठ वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष सतीष कुमार चौहान तथा मंडल से लेकर जनपद के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है। मंडल संगठन मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा जिसका कोई नहीं उसका पत्रकार एकता संघ है।

इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई प्रदेशों में पत्रकार एकता संघ बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने कहा कि पत्रकार द्वारा खबर चलाने पर प्रसाशन द्वारा सत्ता के इशारे के साथ ज्यादती की गई तो मीडिया की स्वतंत्रता का हनन है। इसकी जितनी निंदा की जाएं कम है। यह निष्पक्ष पत्रकारिता का दफ़न कहा जाएगा जो पत्रकार एकता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने से प्रशासन ने पत्रकारों के साथ ही अत्याचार करके लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही हैं। पत्रकारों की क़लम को सरकार या प्रशासन कोई भी व्यक्ति ना तो तोड़ सकता है। और न ही दबा सकता है। अब हर पत्रकार अपनी सुरक्षा और अस्तित्व को लेकर रोड़ से लेकर संसद तक लड़ेंगे ऐसे मामलों में पत्रकार एकता संघ द्वारा ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। नवनिर्वाचित वाराणसी मंडल संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र शर्मा ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। और कहा कि हमारा उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इसके लिए चाहें जो भी त्याग और बलिदान करना होगा मैं पूरी तरह से तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर आने वाली आंच सबसे पहले हमारे ऊपर आएगी। उन्होंने वाराणसी मंडल के हर जिले के पत्रकार बंधुओं के सहयोग की अपेक्षा की है। और सबको साथ लेकर चलने की बात कही है।जौनपुर ब्यूरो चीफ तबरेज नियाज़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *