थाना गौरीफन्टा पुलिस द्वारा, वाहन चोरी गिरोह का किया गया खुलासा, 02 अभियुक्त किये गए गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद* पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गौरीफन्टा पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.03.2022 को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनगवां में सरकारी स्कूल के पास से 02 नफर अभियुक्तों (वाहन चोर) 1. बब्बू सिंह राना पुत्र रामसमहुज राना नि0 ग्राम परसिया थाना चंदनचौकी जनपद खीरी 2. श्रवण राना पुत्र भरम राना नि0 गुहिया घाट नं0- 10 थाना वार्ड नं0- 12 जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी के दौरान 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस भी बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गौरीफन्टा पर मु0अ0सं0-11/22 धारा 411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-12/22 धारा 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*1. बब्बू सिंह राना पुत्र रामसमुझ राना नि0 ग्राम परसिया थाना चंदनचौकी जनपद खीरी 2. श्रवण राना पुत्र भरम राना नि0 गुहिया घाट नं0- 10 थाना वार्ड नं0- 12 जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल*बरामदगी का विवरणः-*01 अदद मोटरसाइकिल होन्डा साइन (UP 31 BP 2679) 01 अदद मोटरसाइकिल यामाहा एमटी-15 (UP31BB 7603) 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर *पुलिस टीम का विवरणः-*1. उ0नि0 प्रभात कुमार गुप्ता थाना गौरीफंटा खीरी2. हे0का0 रामसुखयादव थाना गौरीफंटा खीरी3. का0 अमन चौधरी थाना गौरीफंटा खीरी4. का0 अवधेश कुमार थाना गौरीफंटा खीरी5. का0 उपेन्द्र कुमार थाना गौरीफंटा खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *