बदायूं/उत्तर प्रदेश : प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं की एक बैठक का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री/सदर विधायक माननीय महेश चंद्र गुप्ता जी के कार्यालय पर किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा सभी क्षेत्रीय कमेटियों का विस्तार करना था। इस परप्येक्ष में आज नगर की कमेटी, जिला युवा कमेटी और नगर युवा कमेटी का गठन किया गया जिसमें व्यापार मंडल के संरक्षक माननीय महेश गुप्ता जी और जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता जी की संस्तुति से निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।
बदायूं जनपद में निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया
श्री अवधेश लड्ढा जिला अध्यक्ष युवा
श्री अंश गुप्ता जिला महामंत्री युवा
श्री राहुल माहेश्वरी जिला कोषाध्यक्ष युवा
श्री जितेंद्र साहू नगर अध्यक्ष
श्री गगन दीप अरोरा नगर महामंत्री
नितेश वार्ष्णेय नगर कोषाध्यक्ष
राजन पटेल नगर अध्यक्ष युवा शेखर साहू नगर महामंत्री युवा अंकुश शर्मा नगर कोषाध्यक्ष युवा ध्रुव देव गुप्ता को जिला प्रवक्ता के पद पर नामित किया गया। बैठक के दौरान आज के मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों से आवाहन किया कि सभी पदाधिकारी व्यापारी हित में संघर्ष के लिए तैयार रहें। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष अवधेश लड्ढा महेश्वरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का ढूंढ ढूंढ कर निदान किया जाएगा । व्यापारी को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों को चिन्हित करके संगठन को बताया जाए संगठन ठोस निर्णय लेने की तैयारी में है। व्यापारियों के अहित से देश की तरक्की प्रभावित होती है अब यह बर्दाश्त नहीं हो सकता हमारा संगठन व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला संगठन है। नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि यह बहुत पुराना संगठन है और राष्ट्रीय स्तर का इकलौता संगठन है जनपद में संगठन का पुनर्गठन व्यापारियों के हितों को सुरक्षित करने की एक शुरुआत है सभी व्यापारी एक होकर संगठन के साथ खड़े हो जाएं।

✒️ Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed