लखनऊ: 03 नवम्बर, 2023
दुनिया के मंच पर उ0प्र0 की ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग करने के लिए पर्यटन विभाग 06 से 08 नवम्बर, 2023 तक लंदन में आयोजित वर्ड टेªवेल मार्केट में पर्यटन विभाग अपना स्टॉल लगायेगा। इस स्टाल के माध्यम से प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटकों को दी जानी वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस टेªवेल मार्केट में दुनिया के तमाम देश भाग ले रहे हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि लंदन में आयोजित इस टेªवेल मार्केट में उ0प्र0 में आये बदलाव संबंधित विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए साहित्य, पाठ्यसामग्री आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। इससे दुनियाभर के पर्यटक उ0प्र0 में पिछले लगभग 07 वर्षों में आये बदलाव से परिचित हो सकेंगे। यह वर्ल्ड टेªवेल मार्केट एक बड़े अवसर के रूप में सामने आया है। उ0प्र0 का पर्यटन विभाग इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करेगा।


पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों/आकर्षणों और पर्यटन संभावनाओं के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने, प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय ट्रेवेल मार्टों में प्रतिभाग किया जाता है। वर्ल्ड ट्रेवेल मार्केट में हिस्सा लेने का उद्देश्य विश्व के अन्य देशों में उत्तर प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। साथ ही प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन नीति को बढ़ावा दिए जाने के अवसर को विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास है। इसके साथ अन्य देशों में प्रचलित पर्यटन नीति एवं निवेश प्रोत्साहन नीति को जानकारी कर प्रदेश में निवेश को सुलभ बनाए जाने की कार्ययोजना बनाई जा सकती है।
जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रदेश पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश हैं। यह धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर, ईको पर्यटन समेत कई और पर्यटन संबंधित गतिविधियॉ लोगों को आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि यहां पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अभी घरेलू पर्यटन के मामले में पहले स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के मामले में भी पहले स्थान पर आने के लिए लगातर प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात, अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा रूरल टूरिज्म, एग्री टूरिज्म, युवा टूरिज्म समेत पर्यटन के अन्य आयामों पर कार्य किया जा रहा है।
जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई जाए। इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस वैश्विक मंच से उ0प्र0 के बारे में तमाम जानकारियॉ दी जायेगी। पर्यटन विभाग का प्रयास होगा कि इस मार्केट में आने वाले आगन्तुकों को समझाने का प्रयास किया जायेगा कि उ0प्र0 कानून व्यवस्था पूरी तरह पर्यटकों के अनुकूल है और उ0प्र0 की कनेक्टिविटी पूरे देश में बेहतर है। यहॉ आने वाला पर्यटक अपने को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकता है। प्रदेश में पर्यटन फ्रेन्डली वातावरण बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार का प्रयास है कि विदेश की धरती से भारत आने वाला प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले उ0प्र0 आये, क्योकि उ0प्र0 में पर्यटकों को देखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है तथा राज्य सरकार उनके स्वागत के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *