जनपद मे थानों के हास्टल,बैरिक एवं विवेेचना कक्ष का हुआ वर्चुअल लोकापर्ण।

ब्रेकिंग न्यूज

जनपद –सिद्धार्थनगर (यू.पी)
रिपोर्ट – सूरज गुप्ता
मो०.6307598658

सिद्धार्थनगर – उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओ के सुदृढ़ीकरण हेतु 3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यो (थाना प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन,पुलिस चैकी प्रशासनिक भवन,थानो पर हाॅस्टल,मेडिकल कक्ष) आदि का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदो में 1523 पुलिस थानो में साइबर सेल, 57 जनपदो में साइबर क्राइम पुलिस थाने,18 मण्डल मुख्यालयो पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने,08 जनपदो में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर मे पर्यटन थाने का शुभारम्भ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा बर्चुअल किया गया।जनपद स्तर पर थाना सिद्धार्थनगर में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान,अध्यक्ष नगर पालिका सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव,जिलाधिकारी पवन अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में लाइव प्रसारण देखा गया।इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो में साइबर थानो का गठन हुआ है। आजकल साइबर की घटनाये काफी बढ़ गयी है। पुलिस के लोग 24 घंटे ड्यूटी करते है। पुलिस के लोग कोई भी त्यौहार नही मना पाते है बल्कि दूसरो को सकुशल त्यौहार मनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते है। पुलिस लाइन से लेकर थानो के बैरक, हाॅस्टल आदि काफी जर्जर थे जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा इसके समाधान के लिए कदम उठाया जिससे वह अपनी ड्यूटी आसानी से कर सके और समय से लोगो की समस्याओ का समाधान करा सके। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पुलिस के जवानो को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक हथियार व वाहन आदि से लैस किया गया है।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हर समय तैयार रहते है।साइबर की घटना होने पर उसी थाने पर उसका समाधान होगा।जनपद मुख्यालय आने की आवश्यकता नही पड़ेगी।मुख्यमंत्री द्वारा अच्छा कदम उठाया गया है।जिससे पुलिस के जवानो व लोगो को लाभ प्राप्त होगा। जनपद में आज थाना सिद्धार्थनगर में 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना उसका बाजार 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना भवानीगंज 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना ढेबरूआ 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना खेसरहा 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना बांसी 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना पथरा बाजार 16 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष,थाना शोहरतगढ़ 40 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना गोल्हौरा 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना त्रिलोकपुर 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष, थाना डुमरियागंज 40 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल/बैरिक एवं 01 विवेचना कक्ष,थाना जोगिया उदयपुर मे श्रेणी-2 के 04 नग आवासीय भवन व जनपद सिद्धार्थनगर में साइबर क्राइम थाना का लोकार्पण/शुभारम्भ किया गया है।इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,एस.पी.अग्रवाल, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र,क्षेत्राधिकारी सदर सुजीत राय, थानाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *