नसीम अहमद

स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा वृहस्पतिवार को अपने ही कैंप कार्यालय बुढ़नपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश पर 78 वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा 78 वे स्वतंत्रता दिवस झंडा फहराया गया। और पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। और तिरंगे को सलाम किया गया। तथा और दिव्यांगों के साथ- साथ गणमान्य लोगों व समाजसेवी ने भी हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तथा कार्यक्रम में अतिथि आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की कार्यक्रम को देख सराहना की।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर ने कहा कि सबसे पहले पूरे भारतवर्ष के राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहता हूं। और उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई उनका शोषण करता है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर एजाज अहमद जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, संगठन के मेन बॉडी के तहसील अध्यक्ष मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले, नकुल कुमार गोविंदपुर, वाले गुरु वचन सिंह जिला कोषाध्यक्ष। इकबाल उस्मानी जिला सचिव। मास्टर जाकिर जिला उपाध्यक्ष, हाफिज मुस्तफा वरिष्ठ पदाधिकारी, उनके साथ आए तमाम राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के सभी सम्मानित साथी। नईम अहमद अंसारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष, फिरोज अहमद वरिष्ठ पदाधिकारी, वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद वसीम, नसीम अहमद , सलीम अहमद,डॉक्टर शराफतअली, सरदार जी हिरदेश कुमार, शमीम अहमद, तमाम राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के सैकड़ो पदाधिकारी ने भाग लिया

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *