पहलगांम (जम्मू काश्मीर) में आतंकवादियो द्वारा 28 लोगो की गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के सन्दर्भ में सौपा ज्ञापन।

रोहित सेठ

वाराणसी 20 अप्रेल 2025 को अनन्तनाग जिले के पहलगांम (जम्मू काश्मीर) में जो आतंकवादियो द्वारा निर्मम हत्या हुई थी। जिसमे आतंकवादियों ने धर्म पुछ कर और कलमा पढ़ा कर गोलीयों से मार कर निहथ्थे बेकसुर लोगों कि जान ले ली।

पहलगांम में वेस्टर्न घाटी में जो की एक अतंराष्ट्रीय पर्यटक है जिसे मिनी स्वीटजरलैण्ड के नाम से भी जाना जाता है। भारत से ही नही पुरे विश्व से वहा घुमने आते है। इस आतंकी हमले में आंतंकवादियों ने हिन्दुओं की पहचान करके कलमा पढ़ाकर गोलियां बरसाई। जिसमें हिन्दुओ की पहचान हो सके, पहचान पत्र देखकर उनका धर्म जान कर, हिन्दु होने पर गोलियां मार दि। हमलोगों ने समाचार मिडिया के माध्यम से न्यूज चैनलों के माध्यम से पढ़ा और सुना। हमारा पुरा भारत देश इस घटना को लेकर बहुत आकोशीत है और दुःखी भी है।

भगवती मानव कल्याण संगठन इस घटना की घोर निंदा करता है। सरकार द्वारा इन विन्दुओं पर हमारी मांग है किः- मीनी स्विजरलैण्ड कहे जाने वाले पर्यटक स्थल पर किसी प्रकार कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी इसका क्या कारण है।
विवेक नरवाल को आंतकवादियों के द्वारा गोली मारने के बाद भी 1 घण्टे 30 मिनट तक जीवित था। अगर उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो उसकी प्राण बच जाती। इसमें प्रशासन की लापरवाही थी जिम्मेदार अधिकारीयों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
पहलगाम का पर्यटक स्थल पर्यटकों के लिए बंद था, अगर खोला गया तो जानकारी भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं थी सुरक्षा के जो चुक हुई इनमें जिसकी जिम्मेदारी थी उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही कि जाय।
आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों के परिजनों को उचित सहायता राशी दि जाय और हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए। उस पर्यटक स्थल पर दुकान चलाने वाले और घोड़ा, बग्गी चलाने वालों का परीक्षण करके उनको परिचय पत्र जारी किया जाय। अमर नाथ यात्रा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कि जाय और उसकी मोनीटरिंग प्रधानमंत्री कार्यलय से कि जाय।
पाकिस्तान की सीमा सील कर पाकिस्तान से आवागमन पुर्णतया प्रतिबंध किया जाय तथा भारत देश से दी जाने वाली सारी सुविधाएं बंद की जाय।
कठोर से कठोर कार्यवाही कि जाय ताकि काश्मीर की वादियों कों फिर से अमन शांती और पर्यटक का प्रतीक बन सके।
सिंधु जल संधि पर हमारी भारत सरकार ने जो कदम उढ़ाए हैं सराहनिय है। आंतकवादियों को जड़ से खत्म करने का समय आ गया चाहे जहां भी छुपे हो उन्हें घुसकर मारना होगा अगर अब नहीं किया गया तो यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता होगी।
भगवती मानव कल्याण संगठन की माँग हैं कि सरकार दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही करें आंतवादियों को खत्म करने के लिए सेना को पुरी छुट दि जाय। ताकि आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर दिया जाय। पुरी दुनियां में मानवता के लिए और शांति स्थापित करने के लिए आतंकवादियों का खात्मा अति आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image