पुलिस ने शिकारी को हथियार सहित मृत नीलगाय को पकड़ा
सूरज गुप्ता
कपिलवस्तु/नेपाल।
पड़ोसी देश नेपाल के संरक्षित वन पुलिस ने फरहान खान को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बीती रात एक बजे स्थानीय लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शिवराज नगर पालिका-02 के फरहान खान को शिकार के सामान के साथ मारी गई नीलगाय के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय कृष्णानगर एवं थाना उदरपुर की पुलिस टीम ने फरहान खान को महराजगंज-6 छोटा बुथानिया स्थित गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया। उनकी टीम ने बा.17 च 890 नम्बर का एक हाईलक्स कार, एक पिकअप क्रमांक UP 55R 6176 सहित एक मोटरसाइकिल क्रमांक LU.50 प 412 और एक भारतीय मोटरसाइकिल के साथ वहां पकड़ा।पुलिस ने फरहान खान के बैग से 6 गोलियां, एक चाकू और अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस ने मृत नीलगाय, शिकार में प्रयुक्त वाहन, गोलियां व अन्य सामग्री को गौतम बुद्ध प्रभाग वन कार्यालय चंद्रौटा को सौंप दिया। मामले को अनुसंधान सहायक वन अधिकारी पहलवान सेर्बुजा मगर शुरू हो गया है।