शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानितभाकियू अराजनैतिक के तीसरे स्थापना दिवस पर विरासत और विकल्प पुस्तिका का विमोचन, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प कर अर्पित दी श्रद्धांजलिबिजनौर। महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू अराजनैतिक के तीसरे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में विरासत और विकल्प पुस्तिका का विमोचन हुआ। मंच को शहीद परिवारों, फौजियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और कारगिल युद्ध में अंग गंवा चुके योद्धाओं को समर्पित किया। शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, किसानों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शील्ड देकर सम्मानित किया।भाकियू अराजनैतिक की ओर से बृहस्पतिवार को काकरान वाटिका में महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, विवेक ग्रुप के चेयरमैन अमित गोयल, भाकियू अ के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने स्वर्गीय महेंद्र टिकैत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य महात्मा टिकैत के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाना है। किसानों, गरीबों और पीड़ितों के हितों में संघर्षरत रहेंगे।युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि 15 मई 2022 को लखनऊ में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के दिन ही संगठन की स्थापना की गई थी। तीन वर्षों की इस यात्रा के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा विरासत और विकल्प, संघर्ष से बदलाव तक, किसान हक और हम नामक पुस्तिका के माध्यम सेप्रस्तुत किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रेरणा से हम सब एकजुट हैं। उनके आदशों पर चलते हुए किसानों की सच्ची सेवा करते रहेंगेबाक्स इन्हें किया सम्मानितकार्यक्रम में एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह और पूर्व सैनिक केशव सिंह ने भूपेंद्र सिंह, शरद कुमार, गजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अमित कुमार, समरपाल सिंह तथा कारगिल युद्ध में अपना हाथ गवा चुके मोहम्मद असद को सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान ऋतुराज सिंह, विनोद कुमार, कुलबीर सिंह, नंदिनी राजपूत, प्रीतम सिंह, शिक्षक गुलशन गुप्ता, शिखा चौहान आदि को भी सम्मानित किया। इस दौरान दिगंबर सिंह, अतुल कुमार, नितिन सिरोही, नितेन्द्र प्रधान, राकेश प्रधान, डैनी आदि किसान मौजूद रहे,,,,,,,,,,,,,,,,,,यज्ञ में आहुति देकर दी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलिबिजनौर। भारतीय किसान यूनियन बिजनौर ने बृहस्पतिवार को गन्ना समिति बिजनौर पर भाकियू संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वी पुण्यतिथि पर यज्ञ किया। यज्ञ में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने जल, जंगल, पर्यावरण बचाओ मिशन कार्य करने का संकल्प लिया।भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि चौधरी साहब से किसानों को अपने हक की बात कहने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हकों के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा।बाद में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रदेश महासचिव रामोतार सिंह, मुख्य महासचिव विजय पहलवान, सुनील प्रधान, धर्मेंद्र राणा, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, विकार अहमद, मुनेश अहलावत, उपमा चौहान आदि रहे।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलिअफजलगढ़। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाकियू सामाजिक के कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाकियू सामाजिक के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद प्रजापति ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के लिए आंदोलन की एक मिसाल थे। इस मौके पर आरेंद्र शर्मा, डॉ. इकरार अहमद, अब्दुल बारी, बाबूराम कश्यप, मास्टर सलाउद्दीन, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद इस्माइल आदि मौजूद रहे। उधर, नहटौर के गांव सदरुद्दीन नगर में भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष सुजीव चौधरी के आवास पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक महासचिव अशोक सैनी, संजीव पवार, बृजपाल सिंह, सोनू सैनी, रफीक अहमद, तुंगल सिंह रहे। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धाजंलि दीचांदपुर। शिवसेना क्षेत्रीय कार्यालय बागड़पुर में हुई बैठक में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोभित गुर्जर की अध्यक्षता व बबलू प्रजापति के संचालन में हुई बैठक में जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने बाबा टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टिकैत साहब किसानों व मजदूरों के मसीहा थे। बैठक के बाद शिव सेना ने बाबा टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image