– 41 महिलाओं द्वारा पूरे गांव में कलश यात्रा का हुआ आयोजन स्योहारा। क्षेत्र क़े ग्राम पैतिया में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद भागवत कथा से पहले 41 महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम पैतिया में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सभी ग्राम वासियों ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भक्ति से भरे भजनों के साथ गांव के धार्मिक स्थलों से होते हुए पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण कृष्णमय हो गया। कथा वाचक पंडित सुधीर भारद्वाज ने वेद मंत्रों के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। कथावाचक पंडित सुधीर भारद्वाज ने भागवत कथा का महत्व समझाते हुए बताया कि भागवत कथा हमे गलत मार्ग पर जाने नहीं देती। भागवत का ज्ञान हमे सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा वाचक पंडित सुधीर भारद्वाज ने भक्ति ज्ञान और वैराग्य के मोक्ष की कथा का सुंदर प्रसंग श्रोताओं को श्रवण कराया। सभी श्रोतागण भगवान की भक्ति में डूब गए। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पिंकी देवी, कनिका कुमारी, अन्नू कुमारी, अंजना शर्मा, गुड्डी देवी, रीना त्यागी, पुष्पा शर्मा, रेखा त्यागी, पवन शर्मा, रेखा भुईयार, अनूप शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, हरदन कुमार, ज्ञानों देवी आदि मौजूद रही।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

preload imagepreload image