
उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा तहसील इटवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी कोर्ट एवं तहसीलदार कोर्ट को देखा गया। उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में 05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट के पेशकार द्वारा 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों की पत्रावली न दिखा पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। तहसीलदार कोर्ट के पेशकार को भी पत्रावलियों को ठीक करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 03 वर्ष के लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आरसी वसूली, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, उपजिलाधिकारी न्यायिक इटवा, तहसीलदार इटवा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।