बदायूं जिला अधिकारी और जिले के सभी भाजपा विधायक रहे मौजूद

दातागंज : बता दे तहसील क्षेत्र के ग्राम नगरिया खनु पर पूर्ण हुए रामगंगा पुल का लोकार्पण करने के लिए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए यह पुल आज जनता के हवाले कर दिया। वहीं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने लोक निर्माण मंत्री से दातागंज से होकर गढ़िया रंगीन तक रोड की मांग की। उन्होंने बताया कि इस रोड की स्थिति बहुत ही दयनीय है। तथा जगह-जगह पर बहुत ही गड्ढे हैं। तथा उन्होंने दातागंज की जनता को सुलभ यात्रा करने के लिए तथा दातागंज में लगातार हो रहे जाम से निजात दिलाने के लिए दातागंज में बाईपास की मांग भी की। जहां लोक निर्माण मंत्री ने दातागंज विधायक और यहां की जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही रोड का निर्माण और बाईपास का कार्य होगा। बतादें की दातागंज से गढ़िया रंगीन के बीच में रामगंगा पुल तो बन गया है जो दोनों जिलों को एक बहुत ही कम दूरी में जोड़ने का कार्य करेगा।

जिससे लगभग 60 गांव की जनता को लाभ मिलेगा।और इसके अलावा लाखों यात्रियों के लिए भी यात्रा शुरू होगी। वही दातागंज से लेकर गढ़िया रंगीन तक मार्ग बहुत ही खराब है। यहां लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग से नाराजगी जताते हुए यह भी बताया कि जब वह दातागंज से नगरिया खनु आए तो सड़क के गड्ढों को बजरी डालकर छुपाने का कार्य किया। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। यहां जब वह मंच पर बात कर रहे थे तो जनता ने बताया कि गढ़िया रंगीन तक मार्ग की स्थिति बहुत खराब है जहां उन्होंने कहा कि मैं खुद गढ़िया रंगीन तक जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह स्वयं गढ़िया रंगीन अपनी गाड़ी से चले गए। यहां मंच से आंवला लोकसभा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने समरेर विकास क्षेत्र के ग्राम मुढ़ा रामगंगा पर अधबने पुल को पूर्ण कराने की मांग की। बता दें कि सपा सरकार में मुढा स्थित रामगंगा पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था भाजपा सरकार आने पर यह कार्य रुक गया था।

यहाँ पर बन रहे पुल का निर्माण गंगा के बीचो-बीच हो चुका है। दोनों साइडों से बनने के लिए अभी रह गया है। जो 2017 के बाद से अब तक नहीं बना है। जिसका सवाल आंवला लोकसभा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने उठाया तो लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें भी जल्द ही पुल निर्माण पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।ग्राम मुढ़ा पर पुल का निर्माण पूर्ण होने से दातागंज से फरीदपुर की दूरी बहुत ही कम हो जाएगी।अर्थात जनपद बरेली के फरीदपुर को बहुत ही कम दूरी में जोड़ देगा।लोक निर्माण मंत्री ने जनता की मांग पर लोक निर्माण के आलाधिकारी को तुरंत मंच पर बुलाकर दातागंज से बेलाडाण्डी रोड को बनाने का आदेश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बेलाडांडी रोड का निर्माण कार्य होगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *