एमडी ब्यूरो/लखनऊ:उत्तर प्रदेश के माध्यमिक कालेजों में वर्ष 2022 में 237 दिन पढ़ाई और 113 दिन अवकाश रहेगा। शेष 15 दिन में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्रएं इम्तिहान देंगे, जबकि कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने गुरुवार को माध्यमिक कालेजों के लिए नए वर्ष की अवकाश तालिका जारी कर दी है। छुट्टियों की शुरुआत नौ जनवरी को गुरु गो¨वद सिंह जयंती से हो रही है लेकिन, उस दिन रविवार है, ऐसे में पहला अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति का होगा। रामनवमी, गांधी जयंती, बारावफात व क्रिसमस आदि त्योहार भी रविवार को हैं।

विद्यालय के अध्यापक और कर्मचारियों के लिए ही शोकसभा का अवकाश

मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार ही मनाए जाएंगे। कालेजों में कार्यरत महिलाओं को करवा चौथ का अवकाश मिलेगा। शोकसभाएं केवल विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक व कर्मचारियों के निधन पर ही अंतिम वादन में होंगी।

राष्ट्रीय पर्व मनाए जाएंगे

स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी की ओर से जारी अवकाश तालिका के अनुसार किए जाएंगे। राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश के बजाए विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। महापुरुषों के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों व प्रसिद्ध समाज सुधारकों के जन्म दिवस पर हर स्तर की शिक्षण संस्था में कम से कम एक घंटे की गोष्ठी या फिर सेमिनार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *