✍🏼 रिपोर्ट राहुल राव
(मध्य प्रदेश ब्यूरो)

नीमच। बीते पंद्रह वर्षो में भाजपा सरकार ने जनता का विकाश किया है। अब विकास यात्रा के नाम पर नोटंकी कर रहे है और सरकारी मशनरी का दुरूपयोग कर रहे है। नीमच में विधायक दिलीपसिह परिहार और नपाध्यक्ष स्वाति चौपडा विकास यात्रा शहरी क्षेत्र में निकाल रहे है, इसमें जनता तो दूर है, वहीं नगरपालिका के कर्मचारी और अन्य विभागों के अधिकारी—कर्मचारी भीड के रूप में साथ चल रहे है और सरकारी दफ्तर खाली पडे है।

यह बात पूर्व पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने कही। श्री लोक्स ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विकास की बजाय विनाश किया है। नीमच में बंगला—बगीचा समस्या जस की तस बनी हुई है और हजारों लोग वे मालिक होते हुए भी मालिक नहीं है। बंगला—बगीचा समस्या में कई कानून पेचिदगिया जानबूझकर रख दी है, जाकि जनता परेशान होते रहे है और हर चुनाव में वोट बैंक के रूप में इस समस्या का समाधान करने के दावे करते रहे और जनता उन्हें वोट देती रहे, इसलिए बंगला—बगीचा समस्या का जीवित रख रखा है। भाटखेडा से जावद फंटे का चौडीकरण नहीं हुआ है। विधायक परिहार सिर्फ जनता का गुमराह करने में लगे हुए है, उधर सांसद सुधीर गुप्ता भी नीमच के साथ दोहरा व्यवहार कर रहे है। नीमच की बजाय मंदसौर में केंद्र सरकार से सुविधा दिला रहे है। विकास यात्रा में सरकारी खजाने का पैसा खर्च किया जा रहा है।

प्रेषक
मोनू लोक्स
99269764444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *