उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

बिजनौर – शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के दारा नगर गंज स्थित पावन स्थल महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुर कुटी से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए परमावश्यक है । उन्होंनेन्हों नेकहा कि धरती पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। उन्होंनेन्हों नेबिजनौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ प्रदेश के उस ज़िले से किया गया है, जहां से उत्तर प्रदेश में गंगा का प्रवेश होता है। उन्होंनेन्हों नेकहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व गंगा नदी मुख्य प्रवाह विदुर कुटी से होता था, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, वन संपदा और प्राकृतिक सौंदसौं र्य से परिपूर्ण था। उन्होंनेन्हों ने बताया कि शासन द्वारा गंगा नदी के प्रवाह को विदुर कुटी तक लाने के लिए परियोजना बनाई जा रही है, जिसका शीघ्रता के साथ क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंनेन्हों नेस्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ है कोई व्यक्ति सुरक्षा चक्र में सैंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंनेन्हों नेकहा कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति के वातावरण के कारण आज उत्तर प्रदेश पर्यटन, उद्योग, विज्ञान, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है और देश एवं विदेश के उद्योग बंधु यहां पूंजी निवेश करने में उत्साहित हैं। उन्होंनेन्हों नेविदुर कुटी स्थ्ति गंगा नदी के किनारे पौधरोपण के उपरांत आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । जिसमे उन्होंनेन्हों नेकहा कि वृक्षारोपण जन आंदोलन-2023-24 के अंतर्गत संचालित इस लोक-कल्याणकारी कार्यक्रम में सभी लोग सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस आंदोलन को सफल व सार्थक बनाएं। हम सबका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को हरित राज्य बनाने का है। इस मौके पर उन्होंनेन्हों नेकहा कि बीते छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में 131 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए है। इससे यूपी का ग्रीन कवर बढ़ने में उल्लेखनीय मदद मिली है । उन्होंनेन्हों नेकहा कि परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। इस अवसर पर उन्होंनेन्हों नेगंगा किनारे कल्प वृक्ष रोपित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंनेन्हों नेजन सामान्य का आहवान किया कि वह शासन के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें और हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए तथा किसान अपने खेतों की मेंड पर वृक्षारोपण करें। उन्होंनेन्हों नेकहा कि किसानों,नों छात्रों,त्रों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वृक्षारोपण के लिए निःशुल्क पौध उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंनेन्हों नेकहा कि उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में इतिहासिक उपलब्धि की तरफ बढ रहा है, यह कार्यक्रम प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंनेन्हों नेकहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 09 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप में अगले 05 वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगेहों गे। 15 अगस्त तक राज्य भर में करीब 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे,जब ये बड़े हो जाएंगे, तो ये पेड़ राज्य के लोगों को ऑक्सीजन देने के लिए पर्याप्त होंगेहों गेऔर 2030 तक उत्तर प्रदेश के कार्बन जब्ती लक्ष्य का 80 प्रतिशत भी पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बिजनौर से की पौधारोपण अभियान की शुरुआत के अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबका साथ जरूरी है।


मुख्यमंत्री द्वारा 445 करोड़ रूपए से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं को पूरी गुणवत्ता और मानक के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाये ताकि स्थानीय लोगों को उनका भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उन्होंनेन्हों नेप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं राष्ट्री य आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक आवास की चाबी एवं चैक तथा स्वास्थ्य विभाग, तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के दो लाभार्थियों को लेपटॉप उपलब्ध कराए। इस अवसर पर उन्होंनेन्हों नेवन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री द्वारा विदुर कुटी स्थित राजकीय संस्कृति इंटर कॉलेज की भूमि का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि विदुर कुटी से ही गंगा की धारा होकर गुजरेगी और बिजनौर से संस्कृत एवं संस्कृति की धारा का भी प्रवाह होगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण कुमार, स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण, मंडलायुक्त आंनजनेय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, सभी भाजपा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मिकी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *