बदायूं/उत्तर प्रदेश : डी॰पी॰ महाविद्यालय सहसवान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस था | आज का विषय “सशक्त नारी सशक्त समाज | आज प्रातः 10 बजे स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएँ महाविद्यालय में उपस्थित हुये | महाविद्यालय में एकत्रित होने के बाद विद्यार्थियों ने अध्यापकों के नेतृत्व में चयनित ग्राम पीतमनगर तक रैली निकाली व ग्रामीणों को सशक्त नारी सशक्त समाज के बारे में जागरूक किया | दोपहर को जलपान करने के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिन्धु व रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने किया | कार्यक्रम का संचालन गणित के प्रवक्ता श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण सम्भव है नारी परिवार का मूल होती है तथा परिवार के संचलान में सहगामी होती है जब तक नारी सशक्त नही होगी परिवार सशक्त नही होगा जब तक परिवार सशक्त नही होगा तब तक समाज सशक्त नही होगा ।

कार्यक्रम संचालक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज की कल्पना नारी के सहयोग के बिना नही की जा सकती ।कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिन्धु ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथापि बहुत से स्थानों पर उनका शोषण होता है जिसे दूर किये जाने की नितानत आवश्यकता है इसी के साथ प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया | साथ ही बौद्धिक सत्र में श्री विनोद यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना, सुचित गुप्ता, नितिन महेश्वरी, तृप्ति सक्सेना, अक्षेषन शंखधार, डॉ॰ नीलोफर खान, प्रेमवीर यादव, सोनाली, डॉ. महीपाल सिंह, तीरेश आदि प्रवक्ता व कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

✒️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *