(बदायूं) जिसका अंदेशा था वही हुआ।आखिरकार बदायूं विधान सभा से सपा का टिकट काजी रिजवान को हो ही गया।पूर्व सपा के विधायक आबिद रजा तमाम कोशिशों के बाद भी अपना टिकट बचाने में कामयाब नहीं हो सके ।जनपद बदायूं में सपा की ओर से सबसे ज्यादा निगाहें बदायूं सदर सीट पर अटक रही थीं।अंदेशा सभी को था कि इस बार आबिद रजा का टिकट मुश्किल से ही बच पाएगा।आखिरकार वहीं हुआ।

सपा का बदायूं से टिकट आबिद रजा की जगह काजी रिजवान को ही हुआ।सभी राजनैतिक दिग्गज जानते हैं कि आबिद रजा का किससे राजनैतिक विवाद चल रहा था।नतीजा सामने है।आने वाला वक्त क्या गुल खिलाता है यह देखने लायक होगा।

रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

preload imagepreload image