राम सनेही घाट बाराबंकी
साल के अंतिम चंद्रग्रहण पर पंडित शिवानंद मिश्र अयोध्या धाम निवासी से खास बातचीत में पंडित शिवानंद मिश्र ने बताया कि इस साल नवंबर महीने में सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद देव दीपावली को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 16 मई को लगा था चंद्र ग्रहण जो भारत में दृश्य नहीं था, दृश्य ना होने के कारण कोई धार्मिक मान्यता नहीं थी लेकिन 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार कार्तिक शुक्ल पक्ष: पूर्णिमा, भरणी नक्षत्र, मेष राशि,अग्निमण्डल में लगने वाला यह ग्रस्तोदित खग्रास चंद्र ग्रहण है।


वर्ष 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो सम्पूर्ण ग्रहण लगे हुए चन्द्रमा का उदय होगा सायं 5 बजकर 10 मिनट पर होगा और सायं 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा 3 मिनट के लिए चन्द्रमा पूर्ण रूप से ढका रहेगा।
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 9 मिनट होगी चन्द्र ग्रहण में सूतक वेध 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाता है सूतक वेध का समय 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार प्रातः 8 बजकर 10 से आरंभ हो जाएगा जिससे धार्मिक स्थलों मंदिर एवं पूजा घर के कपाट बंद हो जायेंगे अयोध्या में यह ग्रहण 5 बजकर 11 मिनट से लगेगा इस ग्रहण का यूनिवर्सल समय है दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से प्रारम्भ होकर सायं 7 बजकर 27 मिनट तक है।
विशेष:- जिनका जन्म भरणी नक्षत्र मेष राशि में हो वे इस ग्रहण को न देखें। इस ग्रहण के प्रभाव से राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा:- मेष राशि को घात:,वृषभ राशि को हानि:, मिथुन राशि को लाभ:,कर्क राशि को सुखं,सिंह राशि को माननाश, कन्या राशि को मृत्यु सम कष्ट, तुलाराशि को स्त्री कष्ट, वृश्चिक राशि को सौख्यं,धनु राशि को चिन्ता,मकर राशि को व्यथा:, कुम्भ राशि को श्रीलाभ:,मीन राशि को क्षति:।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *