नीमच/मध्यप्रदेश | भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. कैलाश जाटव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है इसी कड़ी में भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल के नेतृत्व में आज 26 नवंबर के दिन को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान के द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया जिसे उपस्थित सभी मोर्चा पधिकारियों ने दोहराया और आत्मसात करने का वचन लिया इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, भाजयुमो मनीष शर्मा, अशोक जौहरी, मोमू लालवानी, गिरधारी यादव, देवेंद्र यादव, आशीष पथरोड, शिवा यादव, गोपाल सागर, गोलू यादव, मोनू यादव, चंदन बनौधा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक व भीम अनुयाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व आभार कार्यक्रम प्रभारी भाजपा अजा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मोहन यादव ने किया उक्त जानकारी कार्यक्रम सहसंयोजक विशाल व्यास ने दी |

रिपोर्ट:राहुल राव(मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *