जनपद बदायूं/उत्तर प्रदेश : स्वामी विवेकानंद की जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनपद की विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय दिवस के रूप में आयोजित किया तथा विचार गोष्ठी के माध्यम से स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। दातागंज ईकाई द्वारा गुलड़िया स्थित डा० सतीशचंद्र सिंह इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मोहन लाल मौर्य रहे। मुख्य वक्ता के रूप में जिला संयोजक श्री हरिमोहन सिंह पटेल ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हितेंद्र कुमार ने किया। बदायूँ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में नगर अध्यक्ष डॉ सत्यम मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के दर्शन की प्रासंगिकता आज भी है।अध्यक्षता प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद ने किया।कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक अमन सक्सेना ने किया
नगर इका बदायूँ द्वारा ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई जिसमें विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई।अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के प्रांत मीडिया संयोजक सर्वज्ञ गुप्ता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय दर्शन का परचम लहराने वाले विवेकानन्द व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास को राष्ट्र और विश्व के कल्याण के लिए आवश्यक मानते थे।

कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री कु० पायल गिहार ने किया। बिसौली इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर बिसौली नगर में स्थित देवप्रयाग कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी अयोजित किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि आज का युवा यदि विवेकानन्द के दर्शन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर ले तो भारत परम वैभव के शिखर को छू सकता है।अध्यक्षता कौशल सक्सेना ने किया। श्रेष्ठ शर्मा,तहसील संयोजक विशाल,प्रेमवीर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *