रिपोर्ट:राहुल राव

17 फरवरी: भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने रोहतक लोकनिर्माण विश्राम गृह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाट जाति को बी.सी. ए में दोबारा शामिल करवाने के लिए मांग पत्र दिया। मनोहर लाल साकला भाट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि भाट जाति को बी.सी.ए में दोबारा शामिल किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भाट जाति के स्थान पर भाटडा कर दिया गया था। इससे भाट जाति के लोगों के बी.सी जाति का प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हमारे समाज के युवाओं को दर-दर की ठोकरे खाने को मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल को आश्वासन दिया कि वे इस त्रुटि को तुरन्त प्रभाव से ठीक करवाने का प्रयास करेगें। और केन्द्र व राज्य सरकार का मिलने वाला लाभ लगातार मिलता रहेगा। उन्होंने समिति के प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि हरियाणा सरकार चन्द्र बरदाई भाट की जंयती धूमधाम से मनायेगी। वहीं भाजपा भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाट जाति को बी.सी. ए. में दोबारा शामिल करने पर धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वच्छ शासन – पारदर्शी प्रशासन दे रहे है। इसी कारण इसीलिए हरियाणा मॉडल देश के राज्यों के लिए नजीर बन गया है। मनजीत दहिया ने कहा कि राज्य सरकार मनोहर लाल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षो में जो नहीं हुआ है वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ 8 वर्षो में करके दिखाया है जो कि बहुत ही गौरव की बात है। भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के साथ पूर्व मंत्री एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा रोहतक के जिला अध्यक्ष अजय बंसल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

जारीकर्ता
मनोहर लाल साकला
मो 9992247978

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image