क्या आप के नेता में यह सारे गुण हैं क्या आपका नेता ???……

                 जिसके   गई बे वाई                वो क्या जाने पीर पराई!

क्या आपका नेता बरसते पानी में धान लगाएं हैं?

क्या चिलचिलाती धूप में भूसा ढोया है?

क्या गेहूं बेचकर डीजल खरीदा है?

क्या लड़की की शादी के लिए घर का माल जेवर बेचा है?

क्या बैंक से कर्ज लिया है, दूसरों से पैसे उधार मांगे?

क्या तंग हाल होकर परदेस कमाने गए हैं?

क्या पैसेंजर ट्रेन से यात्रा किया है?

क्या ट्रेन के जनरल डिब्बे से सैकड़ों किलोमीटर गए हैं?

क्या घंटों ट्रेन का इंतजार किया है?

क्या स्टेशन पर सोए हैं?

क्या 12 घंटे काम करने पर मात्र ₹250 पाए हैं?

क्या गिराहकाट ने जिनकी जेब काट ली फिर फफक कर रोए हैं?

क्या बाप के साथ हाथ बटाते हुए जो प्राइमरी में पढ़े हैं?

क्या फटे पुराने कपड़े पहने हैं?

क्या कभी पूरा कोर्स व कॉपी नहीं खरीद पाए हैं?

क्या पैदल या साइकिल से स्कूल गए हैं?

क्या शहर में कमरा तलाश करने में जातिवाद का सामना किया है?

क्या किराया देने के लिए परेशान रहे हैं?

क्या अपने हाथ से खिचड़ी बनाकर खाया है?

क्या घर से आटा चावल ढोकर ले गए?

क्या रिक्शा पर बैठने के पैसे ना होकर पैदल चले है?

क्या फीस जमा करने के लिए मां का जेवर बेचा है ?

क्या खेत गिरवी रखा है?

क्या नौकरी के फार्म भरने के लिए डाकखाने के चक्कर काटे हैं?

क्या चालान जमा करने के लिए बैंक में तकलीफ झेली है?

क्या वर्षों परीक्षा का इंतजार किया है?

क्या जवानी नौकरी की तलाश में गवा दी है?

क्या समाज के ताने सुना है?

क्या परीक्षा में असफल होने का दर्द झेला है?

क्या गम के आंसू पोंछे है?

क्या 4:00 बजे सुबह उठकर दौड़ लगाई है?

क्या सेना भर्ती में शामिल हुए हैं?

क्या रात भर की थकान सुबह जवानों की दौड़ में दौड़े हैं?

क्या प्राइवेट नौकरी पाने के लिए कंसलटेंसी में ठगे गए हैं?

क्या काम करने के बाद भी पैसे नहीं पाए?

क्या तमाम दर्द और गम झेले हैं?

क्या जिन्होंने फेरी लगाई है फल सब्जी कपड़े आदि बेचे हैं?

क्या जो सरकारी अस्पताल में दवा लेने गए हैं?

क्या जिसने थाने का खेल देखा है?

क्या पासपोर्ट चरित्र आदि वेरिफिकेशन के लिए भी पैसे दिए हैं?

क्या सच बात कही तो पुलिस की डांट व मार खाई है?

क्या जो तहसील का काम देखने गया है?

क्या लेखपाल कानूनगो पेशकार सबको खर्चा दिया हो?

क्या महीनों सरकारी दफ्तर चक्कर मारे हो?

क्या जो ब्लॉक के इर्द-गिर्द गए हैं?

क्या बाबू के ठाठ देखे हैं?

क्या बीडीओ साहब की मंशा जानी है?

क्या जिन्होंने इंसाफ के लिए वर्षों कोर्ट के चक्कर काटे हैं?

क्या वकीलों की बड़ी-बड़ी बातों का शिकार हुए हैं?

क्या बैंक में पैसा निकालने के लिए धूप में लाइन में लगे हैं?

क्या बैंक कर्मी की डांट सुनी है?

क्या जिसने अपनी जमीन पर भूमि विकास बैंक से कर्ज लिया हो?

क्या फिर जमीन बेचकर कर्जा दिया हो?

क्या जो डीएम साहब व एसपी साहब के पास फरियाद लेकर गए हैं?

क्या जिन्होंने टूटी सड़क देखी है?

क्या जिन्होंने जंगल के भूखे बंदर देखे हैं?

क्या जिन्होंने राशन की दुकान पर घटतौली बनिया के हाथ बेचते देखा है?

क्या जिन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली लूट देखी है?

क्या जिन्होंने सरकारी कर्मचारियों को मटरगश्ती करते हुए देखा है?

क्या जिन्होंने कीचड़ पानी में जानवर चराए हैं?

क्या फिर दूध दूसरों के घर देने गए हैं?

क्या जिन्होंने जातिवाद का दंश झेला है?

क्या सामाजिक असमानता का शिकार हुए हैं?

क्या दंगों में जिनके बाप भाई उनको छोड़कर चले गए?

क्या जिन्होंने भारतीय सामाजिक व्यवस्था  का अनुभव किया है?

क्या राजनीतिक इतिहास से वाकिफ हैं?

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed