MD news✍🏻 Report Rahul Rao(Madhya Pradesh buro✍🏻)चण्डीगढ़ 25 अप्रैल: हरियाणा की प्रमुख सामाजिक संस्था भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट तथा हरियाणा के प्रख्यात समाज सेवी एवं समिति के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा, हरियाणा विमुक्त घुमन्तु जाति विकास बोर्ड हरियाणा सरकार के चेयरमैन डॉ बलवान सांसी, बोर्ड के वाईस चेयरमैन जय सिंह पाल, बोर्ड के एडवाईजर दल सिंह माल्हा ने आज चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के राजनीति सचिव भारत भूषण भारती से शिष्टाचार मुलाकात की और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भारत भूषण भारती ने समिति के प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवा रहे है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू कर रहे है। भाजपा भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि स्वच्छ शासन – पारदर्शी प्रशासन देना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सादगी, ईमानदारी प्रतीक वही राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थय सुरक्षा, स्वाभिमान व स्वावलम्बन पर निरंतर कार्य कर रही है। वहीं भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि वे और समिति के पदाद्यिकारी पिछले 5 महीनों से राज्य सरकार के नोटिफिकेशन में जो त्रुटियां आई हुई थी उनको सरकार ने सही कर दिया और आज से भाट जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से राजनीतिक मायने मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बदले है इससे हर वर्ग खुश है। मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि भाट समाज सेवा समिति हरियाणा पूरे प्रदेश भर में जन सेवा का कार्य कर रही है और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य समिति के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया व उनकी पूरी टीम कर रही है इसलिए मुख्यमंत्री प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा को तथा भाट समाज के किसी भी व्यक्ति को सरकार में नई जिम्मेवारी देकर घुमन्तू जाति को मान-सम्मान दे। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि समिति युवाओं की जिंदगी को नशा रूपी रोग से बचाने के लिए प्रदेश भर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला रही है ताकि इस अभियान के माध्यम से युवा वर्ग नशा मुक्त हो सके और उनको प्रेरणा मिल सके। जारीकर्तामनोहर लाल साकलामो 9992247978

MD news✍🏻 Report Rahul Rao(Madhya Pradesh buro✍🏻)🖋️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed