रिपोर्ट:तबरेज नियाज़ी


जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद बुजुर्ग को एक यूनिट ब्लड देकर उनकी मदद करने का छोटा सा प्रयास किया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार करंजकला थाना क्षेत्र के पाल्हा मऊ निवासी रामराज विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे परिजनों ने उनको शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया ।

जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि इनको तत्काल ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। इसकी सूचना पाकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर संस्था के संरक्षक एवं पत्रकार एकता संघ के वाराणसी मंडल संगठन मंत्री प्रकाश शर्मा तथा भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने उक्त हॉस्पिटल में भर्ती बीमार बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया तथा उन्हें 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है और संस्था अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करती रहेगी !बीमार के परिजनों ने भी संस्था अध्यक्ष , संरक्षक तथा जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *