रिपोर्ट:तबरेज़ नियाज़ी


जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ ने जरूरतमंद परिवार को एक यूनिट ब्लड देकर उनकी मदद करने का छोटा सा प्रयास किया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम औका पोस्ट सरायहरखू जनपद जौनपुर निवासी भैया लाल शर्मा के बेटे कृष्ण कुमार शर्मा उम्र 2 वर्ष विगत 3 दिनों से बीमार चल रहे थे परिजनों ने उनको शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया , जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि इनको तत्काल ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। इसकी सूचना पाकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने तत्काल श्रीराम मेमोरियल हॉस्पिटल मछली शहर से सम्पर्क किया परन्तु वहां पर ए पौष्टिक ब्लड न उपलब्ध होने पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल ईशा हॉस्पिटल जनपद जौनपुर से संपर्क किया। तो वहां से एक यूनिट ब्लड लेकर उस परिवार को उपलब्ध कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जरुरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। और संगठन अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करती रहेगी।बीमार बच्चे के परिजनों ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष, वाराणसी मंडल सचिव नरेंद्र शर्मा, एवं पत्रकार एकता संघ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *