यू पी में जल्द ही एक और जनपद बढ़ने वाला है। वर्तमान में यूपी में 75 जिले है लेकिन अब एक और जिला बढ़ सकता है। ये जिला बरेली का आंवला होगा। आंवला से विधायक और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए है। धर्मपाल सिंह ने बताया कि आंवला को जिला बनाने के लिए लम्बे समय से मांग चल रही है।उन्होंने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आंवला को जिला बनाने का प्रस्ताव भेजा था जिसपर सीएम योगी ने सहमति भी जताया दी ।

शामिल क्षेत्र-
इसके बाद शासन से प्रस्ताव के बिंदुओं पर जिला बनाने के लिए रिपोर्ट मांगी गई थी। वो रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने आंवला को जिला बनाने का इतिहास भूगोल भी बता दिया। उन्होंने बताया कि आंवला महाभारत काल में उत्तरी पांचाल की राजधानी रह चुका है। उन्होंने बताया कि रामपुर का शाहबाद, बदायू का दातागंज और बीसौली को मिलाकर आंवला को जिला बनाया जाएगा। गौरतलब है कि आंवला बरेली जिले में है जो लोकसभा क्षेत्र भी है।

आंवला का ऐतिहासिक महत्व
आंवला का रामनगर ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर अहिक्षत्र का किला है, जिसे भीम की गदा भी कहा जाता है। रामनगर में ही जैन धर्म के भगवान पार्श्वनाथ का मंदिर है। यहां भगवान ने तपस्या करके ज्ञान प्राप्त किया था। पार्श्वनाथ जी का जन्म तीन हजार साल पहले वाराणसी में हुआ था।हर साल यहां विशाल मेला लगता है जहां दुनियाभर से बड़ी संख्या में जैन धर्म के लोग आते हैं। इसके अलावा आंवला में इफको खाद की फैक्ट्री है। आंवला में ही हिंदुस्तान, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के डिपो हैं।

@धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *