लखनऊ ।  माध्यमिक विद्यालयों में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार महिला शिक्षक करवाचौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी। ये छुट्टियां कॉलेज के प्रिंसिपल स्वीकृत करेंगे।माध्यमिक विद्यालयों करवाचौथ व्रत की छुट्टी रहती है। अलग अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले व्रत त्योहारों जैसे हरितालिका तीज हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं था। बाद में मांग उठने पर अलग से आदेश कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का जिक्र कर दिया गया है।

साल में 118 छुट्टियां : ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 अवकाश होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेगी। 233 दिन होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रिंसिपल अपने विवेक से दे सकेंगे, लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा व भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों की जयंती पर उनके बारे में बच्चों को बताया जाएगा।

नये वर्ष 2024 में माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा। 15 दिन परीक्षायें होंगी जबकि 233 स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी। यह छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। 

बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। साल में 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा की वर्ष 2024 की अवकाश तालिका हुई जारी, करें डाउनलोड

Download Holidays Leave List for Madhyamik Shikha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *