ब्रेकिंग न्यूज़…जनपद: सिद्धार्थ नगर (यूपी)

रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर महोत्सव 2024 दिनांक 28 जनवरी 2024 से 01 फरवरी 24 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही, वित्त राजयमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सिद्धार्थनगर महोत्सव 2024 का द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं गौतम बुद्ध एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया गया । उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जनता उपस्थित रही ।मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही, वित्त राजयमंत्री भारत सरकार श्री पंकज चौधरी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जनप्रतिनिधियों को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा पुष्प गुच्छ एवं काला नमक चावल देकर स्वागत किया गया। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2024 के उद्घाटन के पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिक मां सरस्वती वंदना का गायन किया गया। शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। इसके पश्चात कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन की सराहना की। मंत्री जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी का सपना था जय जवान जय किसान कि साथ जय विज्ञान जय अनुसंधान का, जिसे मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साकार किया जा रहा है। मंत्री जी न कहा कि सिद्धार्थनगर एवं कुशीनगर का अटूट रिश्ता है। भगवान गौतम बुद्ध सिद्धार्थनगर में पैदा हुए और कुशीनगर में परिनिर्वाण है। मेरे लिए सौभाग्य का अवसर है कि 10 दिनो के अन्दर भगवान विष्णु के दो अवतारो की जन्म स्थली पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरे द्वारा विभिन्न देशो की यात्रा की गयी जहां पर बुद्ध की मूर्ति लगी हुई मिली। भगवान बुद्ध की आभा से दुनिया आज भी अभिसिंचित है। मंत्री जी ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगण को बधाई दी। मंत्री जी ने कहा कि आज सारी दुनिया आशा भरी नजरो से भारत की ओर देख रहा है। नीति आयोग के चयनित उ0प्र0 के 12 जनपदो में सिद्धार्थनगर भी शामिल है जिसमें उ0प्र0 के 08 जनपद आंकाक्षा जनपद से निकलकर संभावनाओ का जनपद बना है। जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल बुद्ध का प्रसाद है जिसका एरिया 2700 एकड़ से बढ़कर 20 हजार एकड़ में खेती हो रही है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कृषि का बजट 30 हजार से बढ़कर 2.50 लाख करोड़ हो गया है। कृषि विभाग द्वारा किसानो को अनुदानित बीजो पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्रो पर भी अनुदान दिया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार द्वारा वर्ष 2024 के अन्त तक 1.00 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है। सोलर पंप पर 60 प्रतिशत अनु1दान दिया जा रहा है। आज डिजिटल क्राप सर्वे कराया जा रहा है। उ0प्र0 दलहन और तिलहन के क्षेत्र में भी आत्म निर्भर बने इसके लिए बीजो पर अनुदान दिया जा रहा है तथा 17 लाख किसानो को मिनी किट बांटा गया है। पात्र लाभार्थियों को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन दिया गया है। आयुष्मान योजनान्तर्गत 05 लाख तक का फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। सभी मण्डल में विश्वविद्यालय की स्थापना कराया जा रहा है। कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव पास हो गया है। जनपद सिद्धार्थनगर केे 08 विकास खण्डो में किसान कल्याण केन्द्र की स्थापना कराया जा रहा है। मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही ने आयोजन समिति से जुड़े समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। मुख्य अतिथि वित्त राजयमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी ने सभी का स्वागत करतमे हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है जो मुझे आज सिद्धार्थनगर महोत्सव-2024 में आने का अवसर मिला है। यह महोत्सव प्रदेश और देश के लिए गौरव का प्रतीक है। भगवान गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के युवावस्था यही पर व्यतीत किया। सिद्धार्थनगर और महराजगंज का पुराना रिश्ता है । सिद्धार्थनगर शाक्य की राजधानी है तथा महराजगंज कोलि गणराज्य की राजधानी है। महराजगंज के देवदर में उनके ननिहाल में गौतम बुद्ध का लालन पालन हुआ। सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्देश्य अपनी संस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत को जानने का है। जी 20 सम्मेलन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय महोत्सव मनाने का काम किया। जी 20 के मीटिंग देश के 50 स्थानो पर कराया गया। प्रधानमंत्री जी ने सन्देश दिया कि पूरी दुनिया एक परिवार है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मंत्री जी ने सिद्धार्थनगर के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं पूरी टीम को बधाई दी । इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल८ ने कहा कि आज सिद्धार्थनगर महोत्सव की आवाज पूरे विश्व में जा रही है। मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही, वित्त राजयमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी जी आज हमारे महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है। मै मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है। महात्मा गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति, अंहिसा और करूण का सन्देश दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 2017 में पहली कैबिनेट बैठक में किसानो की कर्ज माफी की घोषणा की जिसमें 86 लाख किसानो का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया गया। मुख्यमंत्री जी ने एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत काला नमक चावल को चयनित किया गया। मुझे प्रसन्नता है कि सिद्धार्थनगर महोत्सव प्रतिवर्ष ऊंचाईयो पर बढ़ रहा है*। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सिद्धार्थनगर महोत्सव-2024 के भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी गयी। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने महोत्सव में उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए० कहा कि यह महोत्सव अपनी ऊंचाईयों पर पहुॅचे। आयोजकगण एवं आयोजन समिति का बधाई और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान का स्वागत करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2024 के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही, वित्त राजयमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि 05 दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उपस्थित मुख्य अतिथि, सांसद, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण आदि का सिद्धार्थ नगर महोत्सव में आने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *