महानगर धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष समेत कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।

रोहित सेठ

     वाराणसी 5 मई :-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों एवं भाजपा की नीति,रीति से प्रभावित होकर महानगर धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष चमन लाल कन्नोजिया, महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज यादव, युवा कांग्रेस के मंडल प्रभारी प्रिंस सिंह राजपुत समेत महानगर धोबी कल्याण समिति के कई सदस्य एवं कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
    तुलसी उद्यान महमूरगंज स्थित वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय एवं लोकसभा सह संयोजक राहुल सिंह ने शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका एवं टोपी पहनकर पार्टी में शामिल किया। 
      इस अवसर पर लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी आज ही से मोदी जी को रेकार्ड मतो से जिताने हेतु अपने अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के काम में जुट जाएँ 
   भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में विकास के नये आयाम स्थापित किए।
    भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
     प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानता है।
   भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोग।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में चमनलाल कन्नौजिया (महानगर अध्यक्ष धोबी कल्याण समिति), मनोज यादव (सचिव, महानगर कांग्रेस कमेटी), प्रिंस सिंह राजपुत (मंडल प्रभारी युवा कांग्रेस वाराणसी), वीरेंद्र वर्मा, मनोज जायसवाल, हीरा पांडेय, संदीप यादव, कुंदन सोनकर, अनिल सोनकर, मोहित चौबे, अनिल सोनकर, दीपू कन्नौजिया, राजकुमार कन्नोजिया, छक्कन कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, पतालू कन्नौजिया, अनंतु कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, कन्हैया कन्नौजिया, श्रवण कन्नौजिया, भरत कन्नौजिया, बाबूलाल कन्नौजिया, सुनील कन्नौजिया, अनुप कन्नौजिया, कन्हैयालाल कन्नौजिया, अमित सिंह, गोविंद पांडेय, सिब्बू यादव, राजेश बिंद, निखिल रस्तोगी, राजेश वर्मा, टिंकू श्रीवास्तव, आकाश यादव, आदित्य पटेल, रामबाबू सोनी, राजकुमार पटेल, अनिल सेठ आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, पंकज चौबे, शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *