स्व.पं. लोकपति त्रिपाठी की 98वीं जयन्ती मनाई गई।

रोहित सेठ

 गोपीगंज,आज गोपीगंज स्थित इंडिया प्रत्याशी पं.ललितेशपति त्रिपाठी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय परिसर में उनके पितामह एवं पूर्व सिंचाई,  स्वास्थ्य मंत्री, इंडियन हाकी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष स्व.पं. लोकपति त्रिपाठी की 98वीं जयन्ती मनाते हुये वक्ताओं ने कहाकि पं.लोकपति त्रिपाठी विकास और सद्भाव की राजनीति की अनुकरणीय मिसाल थे।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक  पं.राजेशपति त्रिपाठी ने कहाकि मेरे पिता लोकपति त्रिपाठी धर्मनिष्ठा के साथ धर्मनिरपेक्ष राजनीति के आदर्श थे, जिनके पदचिन्हों पर चलते रहना ही मेरा एवं मेरे पुत्र ललितेशपति का जीवन संकल्प है।

मुख्य वक्ता और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश राय ने कहाकि लोकपति त्रिपाठी की उत्तर प्रदेश की सिंचाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे के विकास पर अमिट गहरी छा है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ जहां उनके सपनों एवं भगीरथ प्रयासों से बना जनसेवा का प्रदेश का सबसे बड़ा संस्थान है, वहीं प्रदेश के सभी ब्लाक चिकित्सालय उच्चीकृत कर, हर ब्लाक में चार चार पीएचसी के साथ स्वास्थ्य एवं जच्चा-बच्चा केन्द्रों का बड़ा विकेन्द्रित ढांचा उन्होंने नौ वर्षों के स्वास्थ्य मंत्रित्व काल में बनाया। दो बार सिंचाई मंत्रित्व काल में जहां सिंचाई के क्षेत्र में अपने पिता पं.कमलापति त्रिपाठी के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुये उन्होंने ज्ञानपुर गंगा नहर लिफ्ट केनाल बनवाई, वहीं अनेक अन्य सिंचाई परियोजनायें राज्य एवं पूर्वांचल को दीं। इसी तरह खेल मंत्री के रूप में भी उनका मौलिक योगदान रहा।

जयन्ती समारोह की अध्यक्षता जहां डा.नीलम मिश्रा ने  की, वहीं संचालन  बैजनाथ सिंह ने। संबोधन करने वालों में शामिल थे प्रदीप यादव,  विजय शंकर पाण्डेय, योगेश मिश्रा,भूपेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, राम किशोर बिंद, मधु राय,अंशू सिंह, मयंक कुमार आदि। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ लोकपति त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में शामिल थीं, उनकी पुत्रियां अंजू महदेविया और  सुनयना पटेरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *