लखीमपुर : पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.06.2024 को चोरी की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्तों 1. निशान सिंह पुत्र नगेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम मनठऊपुरवा मजरा मुडिया पूजागांव थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 2. निशान सिंह पुत्र वक्शीष सिंह नि0ग्राम जहानपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 3. जगदीप सिंह पुत्र प्रकट सिंह नि0ग्राम मनठऊपुरवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी हाल पता नि0 सिन्धिया फार्म थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को चोरी के माल व 01 अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 261/24 धारा 401/411/413/414 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed