रिपोर्ट:माज़िद अख्तर


🔵सपा नेता विजय यादव पर 20 लोगों ने किया हमला, महिला-मासूम समेत तीन को लगी गोली।
🔵काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप।
वाराणसी। मीरघाट में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सपा नेता के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक महिला और मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिन दहाड़े काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में फायरिंग से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गंगा घाट के रास्ते फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, घायल महिला की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस मौके पर जांच में जुट गई। पूर्व पार्षद पर हमले के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।


समाचार के संबंध में बताया गया है कि रविवार दोपहर मीरघाट के पूर्व पार्षद और सपा नेता विजय यादव के आवास पर 18-20 हथियार बंद हमलावर पहुंच गए। हमलावरों ने गालियां देते हुए पहले पथराव किया, विजय यादव को बाहर निकलने के लिए ललकारा। हमलावरों ने घर के बाहर आई महिला को गालियां देकर भगाने का प्रयास किया, इसके बाद दोनों ओर से गाली गलौज होने लगा। हमलावरों ने तमंचा और बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। लगभग दस राउंड फायरिंग से मुहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घायलों का इलाज करा कर घटना की जांच में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed