राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सम्बोधित ज्ञापन राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को सर्किट हाउस बदायूं में दिया।
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को ज्ञापन सौंपते वक़्त राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह से कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज ले आराध्य भगवान कि। भगवान राम जन्मोत्सव एवं भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश कई वर्षों से है जबकि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित नहीं हो पाया है।पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि समाज की आस्था को देखते हुए भगवान् परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश अवश्य घोषित होना चाहिए।राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने बताया कि वह् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करने की बात रखेंगे।
इस अवसर पर गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,रितेश उपाध्याय,शिवम् शर्मा,विभांशु दत्त,अमित शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed