ब्राह्मण क्रांति मोर्चा,
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा को स्नान करवाकर भगवान परशुराम चौक की साफ सफाई की एवं दुग्ध स्नान करवाया।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष शिवकांत शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम चौक पर् जेसीबी पर चढ़कर भगवान परशुराम का फूलमालाओं से माल्यार्पण किया।इसके पश्चात पं संजीव पाराशरी द्वारा भगवान परशुरामचौक पर हवन पूजन किया गया।तत्पश्चात भगवान परशुराम की आरती हुयी।

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में जिला अस्पताल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रमुख पदाधिकारियों ने फल वितरित किये। प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया मंदिर पर कन्या भोज कराया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष शिवकांत शर्मा,राजुल शर्मा,ब्रहादेव समाज के जिलाध्यक्ष गौतम शर्मा,क्रांतिकारी शिवओम शंखधार,गोविंद द्विवेदी,अमित शर्मा,प्रशांत शंखधार,गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,दिनेश शर्मा,अजीत शंखधार,राजू शर्मा,निहार पाराशरी सहित सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *