दिनांक 10/05/2022 को राज बाल संरक्षण आयोग, जिला अधिकारी, बदायूं के निर्देशों के क्रम के श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम रेस्क्यू एंड जागरूकता अभियान श्रम विभाग, ए. एच. टी. यू., डी. सी. पी. यू., चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया गया। सहायक श्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया अभियान तहसील बिल्सी के मैन बाजार, ईंट भट्टो पर चलाया जिसमे संयुक्त टीम के द्वारा दुकान वालों को जागरूक किया की वो बच्चों से काम न करवाए। अभियान के चलते मचा तहसील में हड़कंप। मौके पर 3 बच्चों को रेस्क्यू करके उनके सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई।

बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश से बच्चों को आश्रय गृह में संरक्षण दिया गया है। बच्चों का आयु परीक्षण करवाया कर व उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करके बच्चों को समिति के आदेश से उनके अभिभावकों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। सेवायोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेद एवं विनियमन) अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। साथ ही लोगों को बाल श्रम न करवाने के लिए भी जागरूक किया, अभियान में उप जिलाधिकारी बिल्सी, नायब तहसीलदार, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्र, विचित्र सक्सेना, वरिष्ठ सहायक, जीशान अंसारी तकनीकी रिसोर्स पर्सन नया सवेरा, महेंद्र सिंह जिला समन्वयक नई पहल, चाइल्ड लाइन से समन्वयक कमल शर्मा,टीम मेंबर चंद्रभान, दुर्वेश, नरसिंह वन स्टॉप सेंटर से नीतू, एएचटीयू से प्रभारी अतर सिंह रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *