रिपोर्ट: प्रदीप पांण्डेय
बदायूँ-दातागंज- क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के युवा सुपुत्र ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक के०के० तिवारी के साथ बाढ़ से प्रभावित नगरिया खनू रामगंगा पार क्षेत्र के गांवों में नाव व ट्रेक्टर के सहारे पहुंचकर प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित गांवों में और ज्यादा पानी बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था,खाने पीने की व्यवस्था, फसलों के नुकसान के साथ समुचित राहत सामग्री वितरण करने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिए और कहा कि फिर से आई इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में मैं और विधायक के साथ सरकार भी आपको हर सम्भव सहायता के लिए साथ में है।

उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता उनकी की जायेगी और शासन व आपके विधायक जी का भी स्पष्ट निर्देश है प्रभावित लोगों की सेवाभाव से हर सम्भव सहायता की जाये। इस दौरान उनके साथ भाजपा पदाधिकारी देवेश तोमर, तपन कुमार सिंह प्रधान, अभिषेक सिंह, गुड्डू यादव, मनोज पाल, मुलायम सिंह,शाका भाई सहित अनेक कार्यकर्ता भी साथ में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *