रिपोर्ट राहुल राव


मध्य प्रदेश की कैबिनेट द्वारा नीमच की बहु प्रतीक्षित भाटखेड़ा से डूंगलावदा तक की 133 करोड़ लागत की फोरलेन की सड़क स्वीकृत करने पर नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर लायंस क्लब द्वारा लायंस डेन नीमच में सोमवार की शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में लायंस क्लब सहित नीमच शहर के विभिन्न संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री श्री निर्मला भूरिया का पुष्प हारो से आत्मीय स्वागत किया।


इस अवसर पर विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, एवं लायंस पदाधिकारी विभिन्न स्वयंसेवी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।


लायंस क्लब अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नीमच नेत्रदान की नगरी के रूप में जाना जाता है नीमच में लायंस क्लब द्वारा अब तक 5000 से अधिक नेत्रदान करवाए गए हैं। अंधत्व निवारण में नीमच जिले का नाम पूरे देश में सुप्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पिछली कैबिनेट बैठक में विधायक श्री परिहार एवं प्रभारी मंत्री श्री भूरिया के प्रयासों से नीमच को 133 करोड़ की फोरलेन सड़क की सौगात दी है,यह अपने आप में नीमच के लिए बड़ी उपलब्धि है।


इस सड़क के बनने से नीमच शहर का परिदृश्य ही बदल जाएगा और विकास को नए पंख लगेंगे।
कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भटनागर ने किया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पाषर्दगण, पत्रकार गण लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य गण अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सोशल वेलफेयर कमेटी ने गांधी जयंती पर किया गोष्ठी कार्यक्रमनगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में की गई गोष्ठी*फफूंद/औरैयाबुधवार को देश के दो महानायक महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शाष्त्री जी की ज्यांतीं पर नगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्या विपिन चंद वर्मा, सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व अन्य के बीच गांधी जी और शाष्त्री जी की कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अफ़ज़ल खान, जिलाध्यक्ष मो० शारिक, कमेटी के ब्लॉक सचिव राम किशोर कठेरिया, अशोक, श्री मति दैवंती आदि लोग मौजूद रहे।