जूनियर हाई स्कूल शिक्षक (पूर्व माध्यमिक) संघ ब्लॉक रामनगर का त्रैवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।
छविराम बने ब्लॉक अध्यक्ष

ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा

बाराबंकी -उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ बाराबंकी के ब्लॉक राम नगर का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं ज़िला महामंत्री मो0 इखलाक के निर्देशन में रामनगर में पर्यवेक्षक फतेहपुर से श्री सल्पू राम ज़िला संयुक्तमंत्री एवं जगदीश चंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पूरे डलई के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय पदों के चयन के क्रम में रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गदवापुर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक इकाई का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
जिसमें छविराम अध्यक्ष, शैलेंद्र शंकर वर्मा मंत्री, तेज सिंह वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव अनंत वर्मा और आशीष वर्मा उपाध्यक्ष, अमरेश सिंह कोषाध्यक्ष, रजनीश सिंह मीडिया प्रभारी, गीता मिश्रा महिला उपाध्यक्ष, अमर सिंह आय व्यय लेखाकार और संत बक्श यादव को संयुक्त मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई जिनका सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *