दीपावली त्यौहार से पूर्व शासन द्वारा मिल जायें बकाया मानदेय, अन्यथा भा0म0सं0 वृहद पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा – अनिल सिंह

सूरज गुप्ता
सिद्वार्थनगर।

जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की समस्त रसोईयां ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु बुधवार को धरने पर हैं। वहीं धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की मानदेय हेतु समस्त विभागों में बजट देने के बावजूद आज बड़ी दुख की बात है कि ₹2000 प्रतिमाह् मानदेय मिलता है और रसोइयों को पिछले 6 माह का मानदेय ना दिया जाना कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री उ0प्र0 के छवि को जनता के बीच धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 से मांग किया है कि दीपावली के पूर्व रसोइयों का बकाया मानदेय देने हेतु जिला बेसिक अधिकारी को आदेशित करने की कृपा करें, जिससे रसोईयां और उनके परिजनों द्वारा दीपावली त्यौहार को मना सकें अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर वृहद पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होंगी। इस दौरान जिले की लगभग समस्त रसोईयां धरने में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed