बहु आयामी समाचार
आकाश मिश्र
लखीमपुर खीरी

राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने काव्यपाठ कर लखीमपुर ऐतिहासिक दशहरा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला के तेरहवें दिन अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, गुड़ एवं खांडसारी समिति अध्यक्ष जगदीश गुप्ता एवं अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता रहे।
पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद शुरू हुए इस कार्यक्रम में जहां एक तरफ अमित गुप्ता, पुत्तन मिश्रा, कनिष्क बरनवाल, नीरज सक्सेना, वेद प्रकाश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, नीरज वंशवीर को विशिष्ट सहयोगी सम्मान से विभूषित किया गया। वहीं दूसरी ओर अरमान अली, हर्षित शुक्ला, कृष्ण गुप्ता, प्रतीक सिंह चौहान, भूमि मौर्या मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इस बीच सम्पूर्ण मेले के उद्घाटन सत्र का सफल मंच संचालन कर रहे प्रसिद्ध साहित्यकार राममोहन गुप्त ‘अमर’ के काव्य संग्रह “बंदिशें जीवन की'” का विमोचन एमएलसी, पालिकाध्यक्षा, ब्लॉक प्रमुख, अधिशाषी अधिकारी, एवं देश के जाने माने कवियों द्वारा किया गया। देर रात तक खचाखच भरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंजता रहा। काव्य पाठ करने वाले कवियों में प्रमुख रूप से सुनील जोगी, अजय अंजान, अर्जुन सिसौदिया, महेश श्रीवास्तव, आशीष अनल, वंदन रॉय, रामबाबू सिकरवार, अनिल अमस, साक्षी तिवारी, अनुराम अतुल, योगेंद्र योगी, कुलदीप समर, विशेष शर्मा, कमल पांडेय आदि प्रमुख रूप से रहे। काव्य सम्मेलन का संचालन प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना ने किया। सम्मेलन के संयोजन मण्डल में सुनीता देवी, मनोज कुमार, पिंकी देवी, ज्योति वर्मा रहे। इस अवसर पर पर मेलाध्यक्ष मनोज राज, सहयोगी मेलाध्यक्ष श्वेता शर्मा, पिंकी देवी, मेलाधिकारी इंजीनियर अमरदीप मौर्या, सहायक मेलाधिकारी मुरारी लाल सूर्यवंशी, रवींद्र रावत, सभासद ,अनूप कुमार शुक्ला, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *