
जिला कार्यकारी का चुनाव संपन्न।
रोहित सेठ
वाराणसी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चेत नारायण गुट) का वाराणसी जिला कार्यकारिणी का चुनाव जेपी मेहता इंटर कॉलेज वाराणसी में रविवार को संपन्न हुआ।
चुनाव पर्यवेक्षक और प्रादेशीय मंत्री भानु प्रताप सिंह और उनके दो सहयोगियों गाजीपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजी सिंह और प्रधानाचार्य दिनेश यादव की देख–रेखा में चुनाव संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह , जिला मंत्री अरविंद कुमार , जिला संगठन मंत्री डॉ राजीव कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विंध्य प्रकाश पाण्डेय,आय–व्यय निरीक्षक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और जिला मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार चुने गए।
संचालन अरविंद कुमार ने किया। प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार सिंह,अशोक कुमार श्रीवास्तव और वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।
जिला मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी पदाधिकारी लोकतांत्रिक और निर्विरोध रूप से चुने गए हैं और शीघ्र ही कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव वरिष्ठ जनों के सहयोग से कर लिया जाएगा।
शैक्षिक विचार पत्रिका के संपादक वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, मंडल मंत्री डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य मुशर्रत इस्लाम के के अतिरिक्त उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व शिक्षक विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
शिवपूजन सिंह,राजीव सिंह, राजेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर,अरुण कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,जय प्रकाश चौहान, शैलेंद्र कुमार सिंह, कार्तिक राम,अभय सिंह,राजकुमार सिंह,मिर्ज़ा भाई,राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता,प्रफुल्ल कुमार, संजीव सिंह, एहतेशाम नैय्यर,डॉ आशीष सिंह,राजकिशोर मौर्य,मनोज सोनकर,शैलेंद्र सिंह,जयप्रकाश चौहान,आलोक सोनकर,अरूण यादव,विजय कुमार, विवेक सिंह,आलोक सोनकर ,अमरेश सिंह,आजाद सोनकर, राजेश कुमार सिंह के अतिरिक्त जनपद के अन्य शिक्षक, पदाधिकारी एवं इकाई शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।
चुनाव के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह जी के भाई प्रभु नारायण सिंह की शनिवार को अचानक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।