हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की 1016 वी जयंती मनाई गई।

रोहित सेठ

वाराणसी आज दिनाँक 02 फरवरी हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की 1016 वी जयंती नेशनल इक्वल पार्टी केंद्रीय कार्यालय भरालाई शिवपुर में मनाया गया।
मुख्य अतिथी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलामंच दिदी वंदना सिंह ने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
साथ मे।शशिप्रताप सिंह ने नमन किया तथा कहा कि सुहेलदेव जी वास्तव में हिन्दू राष्ट्र रक्षक के रूप में देश की माँ बहनों की रक्षा के लिये छोटी सेना के बाबजूद लाखो आतताइयों को अपने राज्य की सीमा में प्रवेश नही करने दिया। महाराजा सुहेलदेव जी को किसी जाति से जोड़कर नही देखना चाहिये समृद्ध हिंदुस्तान के लिये एक अलग पहचान रही उनकी लेकिन कई जाति के लोग राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट को अपनी जाति से जोड़कर उनका अपमान करती आ रही है। जातियो के कर्म सुहेलदेव जी के विपरीत है लेकिन राजनीति करने के लिये उनके नाम का इस्तेमाल करती आ रही है। यह अशोभनीय है।
प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जिस राजा ने 21 राजाओं के साथ मिलकर आतताइयों को नकेल कसा आज उसी राजा को अपने जाति से जोड़ कर उनका सम्मान घटा रही है उनको राजा साहब साल में 1 दिन याद आते है जबकि उनके बताये गये मार्ग से उल्टा हीं चलने के काम करते आ रहे है।
मुख्यरूप से उपस्थित रवि सिंह पटेल, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, सतेंद्र सिंह, सूरज यादव, दिनेश पटेल अरविंद सिंह, सुमन सिंह, सरिता सिंह, सोनू लाल, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image